केदारनाथ मंदिर के साथ ही तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट भी आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। 

Third Kedar Tungnath Dham portals opened temple adorned with eight quintals of flowers Uttarakhand News

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज बुधवार को तय मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के साढ़े सात सौ से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने। इस मौके पर मंदिर को करीब आठ कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।

भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास चोपता से बुधवार सुबह नौ बजे धाम के लिए रवाना हुई। साढ़े तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय करते हुए डोली साढ़े दस बजे मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

वहीं मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली को पार्वती मंदिर में विराजमान किया गया। इसके बाद मक्कू के हक-हकूकधारी ब्राह्मणों ने भोग मूर्तियों को उतारकर गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार स्वयंभू लिंग को पुष्प और अक्षत अर्पित कर जागृत किया गया। मंदिर के मठाधीश राम प्रसाद मैठाणी ने पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा तुंगनाथ का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand