फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्त देर रात से ही लाइन में लग गए थे, ताकि वे अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा महाकाल को जगाया गया। इसके बाद उनका भस्म रमाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। जैसे ही आरती शुरू हुई, पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।