सिडकुल। सामुदायिक केंद्र सेक्टर चार में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि आदिति तिजारे ने समरसता पर्यावरण संरक्षण नागरिक कर्तव्य स्वदेशी का भाव व कुटुंब में महिला का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरी महाराज ने बताया कि सनातन का मूल ही समरसता है। सनातन संस्कृति के ऊपर हो रहे विधर्मी आक्रमण घटती हुई जनसंख्या के बचाव के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होने का आग्रह किया। वही मुख्य वक्ता दिनेश सेमवाल प्रांत कार्यवाह उत्तराखंड प्रांत ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा का वर्णन करते हुए संघ स्थापना की पृष्ठभूमि आवश्यकता संघ के अनुसांगिक संगठन और सेवा कार्य के बारे में बताया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand