Bhagwat Katha begins with Saryu Pujan and Chunari Festival

महबूबगंज। शृंगी ऋषि आश्रम स्थित श्री राम कुटीर पर सरयू पूजन और चुनरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसी के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मां सरयू को चुनरी चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम आयोजक बाबा राम प्यारे दास ने मां सरयू को नदी के एक पार से दूसरे पार तक 320 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। इसके बाद महिलाओं ने जल से भरे मटकों के साथ कलश यात्रा निकाली, जो आश्रम, राम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर होते हुए श्री राम कुटीर तक पहुंची। कथा व्यास आचार्य विष्णु दास के मुखारविंद से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का वाचन शुरू हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand