Strengthening of Hinduism is essential for human welfare.

त्रिवेणीघाट पर हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने सनातन धर्म से जुड़ी परंपराओं और देश भक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। सम्मेलन में विद्यालय के छात्र-छात्राएं संत, सुभाष चंद्र बोस, भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की वेषभूषा में सजकर आकर्षण का केंद्र रहे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डाॅ. शैलेंद्र ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में धर्म और संस्कृति का विशेष महत्व होता है। धर्म, संस्कृति, परंपरा आदि व्यक्ति के विचार, रहन-सहन कर्मों का निर्माण और निर्धारण करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

हिंदू धर्म ने मानव कल्याण और वसुधैव कुटुंबकम की प्रेरणा दी है। हिंदू धर्म का सशक्त होना मानव और विश्व कल्याण के लिए भी आवश्यक है। हिंदुओं का संगठित होना समाज और राष्ट्र निर्माण में सहायक होगा। सम्मेलन में संत, महंत, धार्मिक, राजनैतिक समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand