सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए गठित श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के निर्देश पर लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही हैं। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। 

seventh property registration has been completed for Shri Banke Bihari Temple corridor

वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए सोमवार को नगर के पर्यटन सुविधा केंद्र में सातवीं रजिस्ट्री की गई। इसके साथ ही कॉरिडोर निर्माण की दिशा में 900 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण प्रशासन द्वारा अब तक कर लिया गया है। नगर निगम के पार्षद एवं समाजसेवी राधाकृष्ण पाठक ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप दाऊजी तिराहा पर भूमि की रजिस्ट्री श्रीबांकेबिहारी के नाम की है। इस भूमि पर चार दुकान एवं मकान बना हुआ है।

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर पंकज वर्मा की मौजूदगी में उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री कराई। यह श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के पक्ष में सातवीं रजिस्ट्री है। इसके साथ लगभग 900 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए गठित श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के निर्देश पर लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही हैं। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंदिर के आसपास जन सुविधाओं के विकास एवं निर्माण के लिए भूमि क्रय की कार्यवाही पारदर्शिता के साथ विधिक प्रक्रिया के अनुरूप की जा रही है।

रजिस्ट्री करने के बाद समाजसेवी राधाकृष्ण पाठक ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी महाराज के श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए अपने मकान एवं चार दुकानों को श्रीबांकेबिहारी महाराज के कॉरिडोर निर्माण के निमित्त दे दिया है। उन्हें ठाकुरजी द्वारा इस पवित्र कार्य को करने के लिए प्रेरणा दी गई। इस जमीन के बदले प्रशासन द्वारा उन्हें दो करोड़ से अधिक धनराशि दी जाएगी। इसके साथ ही कॉरिडोर में बनने वाली दुकानों के आवंटन में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जमीन पुश्तैनी थी। दस वर्ष पहले ही मकान एवं चार दुकानों का निर्माण कराया था। इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र चाहर, रजिस्ट्री कार्यालय लिपिक राधारमण, उदयन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand