बहादराबाद। रविवार को त्रिकोण पार्क इंडस्ट्रियल एरिया बहादराबाद में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू जागरण समिति की ओर से किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि अनिल वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा का वर्णन करते हुए संघ स्थापना की पृष्ठभूमि, आवश्यकता, वर्तमान में संघ के अनुसांगिक संगठन, सेवा कार्य, संघ की शाखाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के भारत माता के पूजन के संकल्प और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना व उनके अनुयायियों की ओर से देश के लिए किए गए बलिदानों को याद किया।उन्होंने ऐतिहासिक नायकों महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, वीर हकीकत राय, गुरु तेगबहादुर, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की आवश्यकता बताई।
मुख्य वक्ता स्वामी धर्मानंद ने नियमित शाखा लगाने वाले स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया और गोमाता की सेवा करने तथा जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संरक्षक मनोज द्विवेदी ने कहा कि ने ऐसे कार्यक्रमों को आवश्यक बताते हुए, सभी अतिथियों, आए हुए सामान्य जानों का आभार व्यक्त किया।