किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एक वीडियो जारी कर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी।

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एक वीडियो जारी कर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। कहा कि लगातार विवादित बयानों के चलते अखाड़े ने उनको बाहर करने का फैसला किया है। अब ममता कुलकर्णी अखाड़े की सदस्य नहीं हैं। उनका हमारे अखाड़े से कोई वास्ता नहीं है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लक्ष्मी नारायण ने कहा कि वह इस विवाद में नहीं पड़ना चाहती हैं कि कौन सही है या कौन गलत है। माघ मेले में ब्राह्मण बटुकों की चोटी पकड़कर जिस तरह घसीटा गया इससे वह बहुत नाराज हैं। प्रशासन को मामले को जिस तरह से हैंडल करना चाहिए था नहीं किया गया। सनातन धर्म की खिल्ली नहीं उड़नी चाहिए। कोई किसी परंपरा पर अंगुली उठाता है तो बहुत कष्ट होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand