वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष और गीता परिवार एवं महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान के संस्थापक गोविंद गिरी देव महाराज ने कृष्ण जन्म के बाद नंदोत्सव की कथा सुनाई। इस दौरान महाराज ने कहा कि जहां भक्त भजन गाते हैं वहां भगवान स्वयं पहुंच जाते हैं शुक्रवार को नंदोत्सव की कथा के दौरान गोविंद गिरी देव महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को भी सुनाया। कहा कि जीवन का लक्ष्य भागवत कथा से ही प्राप्त हो सकता है। धन साधन है और आनंद ही साध्य है। जिनको इसका ज्ञान नहीं वह जीवन के अंतिम क्षणों में पश्चाताप करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand