संघ वैचारिक संगठन हिमालय परिवार काशी प्रांत वाराणसी की ओर से बुधवार को वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा बीएचयू लंका से शुरू हो कर काली माता मंदिर, पद्मश्री चौराहा होकर अस्सी घाट पर समाप्त हुई। अध्यक्षता काशी प्रांत अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने की।
अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य (आरएसएस) संस्थापक व संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने बताया कि काशी प्रांत की ओर से वंदे मातरम गीत के सम्मान में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत की। संयोजक सरदार सिंह व सह संयोजक जिलाध्यक्ष वाराणसी सौरभ सिंह व महेंद्र शर्मा थे। डॉ. प्रीति उपाध्याय और सीमा सिंह के नेतृत्व में विशिष्ट अतिथि आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु का तिलकोत्सव कर स्वागत किया गया। संचालन शैलेश अस्थाना ने किया।