मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। जौनसार बावर क्षेत्र की आवश्यकता और अपेक्षाओं को देखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

Dehradun News : CM Dhami reached Lakhamandal and Worshipped Lord Shiva

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्राचीन शिव नगरी लाखामंडल पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश व विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा जौनसार बावर के प्रवेश द्वार कालसी में यमुना घाट निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा देगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। महासू देवता हनोल में 120 करोड़ रुपये की लागत से मास्टर प्लान का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है, जो क्षेत्र की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर को नई मजबूती देगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ की थाप और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। जौनसार बावर क्षेत्र की आवश्यकता और अपेक्षाओं को देखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand