सीएम मोहन यादव और गायक जुबिन नौटियाल ने रितेश्वर महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की। जुबिन नौटियाल ने भी रितेश्वर महाराज से आध्यात्मिक अनुभव और संगीत के माध्यम से मानवता में प्रेम फैलाने पर विचार साझा किए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को रितेश्वर महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत से आशीर्वाद लिया और लंबी आध्यात्मिक वार्ता की। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने भी संत महाराज से मुलाकात की।
सीएम मोहन यादव ने महाराज से समाज में अध्यात्म की भूमिका, सकारात्मक सोच और भारतीय संस्कृति की मूल भावना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन से समाज में सद्भाव और जागरूकता बढ़ती है।
गायक जुबिन नौटियाल ने भी रितेश्वर महाराज से आध्यात्मिक अनुभव और संगीत के माध्यम से मानवता में प्रेम फैलाने पर विचार साझा किए। महाराज ने दोनों अतिथियों को आशीर्वाद देते हुए समाज हित में कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।