समूची अयोध्या में राजा साहब के रूप में जाने और पहचाने जाने वाले बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को कुछ महीने पहले पैर में चोट आ गई थी। इसका ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बाद से उनकी सक्रियता कुछ कम हो गई थी।

बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले वरिष्ठ सदस्य राजा अयोध्या के नाम से मशहूर अयोध्या राज परिवार के अगुआ बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार रात 11 बजे के बाद आकस्मिक निधन हो गया। अयोध्या धाम में अपने राज सदन (राजमहल) में उन्होंने अंतिम सांस ली। नजदीकी लोग और प्रशासनिक अमला देर रात उनको अंतिम प्रणाम करने के लिए पहुंच गया। उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई।
समूची अयोध्या में राजा साहब के रूप में जाने और पहचाने जाने वाले बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को कुछ महीने पहले पैर में चोट आ गई थी। इसका ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बाद से उनकी सक्रियता कुछ कम हो गई थी। राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बहुजन समाज पार्टी से अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। लगभग 75 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।