महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने वृंदावन से अपनी धार्मिक यात्रा शुरू करने जा रही हैं। ये यात्रा 21 अप्रैल को  भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि धाम (संभल) में संपन्न होगी।
 

Sanatani Yuva Padyatra will start from Vrindavan to Sambhal

प्रयागराज महाकुंभ में अपने विचारों और धार्मिक चेतना को लेकर चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया अब एक नई पहल के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली हैं। बृहस्पतिवार को हर्षा वृंदावन पहुंचीं जहां उन्होंने सर्वप्रथम श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन की। इसके पश्चात उन्होंने अटल्ला चुंगी चौराहे पर स्थित राम मंदिर में भी दर्शन किए। 

हर्षा रिछारिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हर्षा रिछारिया ने बताया कि वह 14 अप्रैल से सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत वृंदावन से करेंगी। यह यात्रा 21 अप्रैल को भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि धाम (संभल) में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना और उनमें धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जागृत करना है। यात्रा मार्ग में कई संत-महंत, धर्माचार्य और युवा शामिल होंगे। इससे पहले हर्षा ने आश्रम परिसर में संतों के सानिध्य में शिवलिंग का महाभिषेक भी किया। पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

धर्म रक्षा संघ ने किया समर्थन
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने पदयात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि संघ से जुड़े सभी धर्म सेवक, साधु-संत और धर्माचार्य इस यात्रा में न केवल भाग लेंगे, बल्कि पूरे मार्ग में भरपूर सहयोग भी देंगे। उन्होंने जानकारी दी कि वृंदावन से संभल तक अनेक स्थानों पर धर्म रक्षा संघ के कार्यकर्ता पदयात्रियों का स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand