ओम नमो नारायण
बड़े दुख के साथ सूचित किया जाता है ,कि महंत रामभज दास जी षडदर्शन साधु समाज हरियाणा के उपाध्यक्ष की हत्या कर दी गई है गांव साघन जिला कैथल- षड्दर्शन साधुसमाज हरियाणा के उपाध्यक्ष व कैथल के गांव सांगण में स्थापित श्रृंगी ऋषि आश्रम के महन्त रामभज दास की आश्रम में बुधवार की रात्रि को अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी उपरोक्त जानकारी देते हुए षड्दर्शन साधुसमाज हरियाणा के महासचिव महन्त ईश्वर दास ने बताया कि महन्त रामभज दास जी मात्र 28 वर्ष की आयु के थे और आश्रम के विकास कार्यो में दिन रात जुटे रहते थे। महन्त ईश्वर दास जी ने महन्त रामभज दास की हत्या पर गहरा दुःख प्रगट करते हुए हरियाणा सरकार से हत्यारों को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग की।
महन्त की हत्या पर षड्दर्शन साधुसमाज हरियाणा के अध्यक्ष महन्त परमहंस ज्ञानेश्वर ,भारत साधुसमाज हरियाणा के अध्यक्ष महन्त बंशी पुरी जी महाराज, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के पूर्व अध्यक्ष पण्डित श्री प्रकाश मिश्रा, माँ बनभौरी शक्ति पीठ धाम के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कौशिक, उपाध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महन्त महेश मुनि, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा महंत दीपक गिरी प्रदेश प्रवक्ता , महन्त वासुदेवानंद गिरी, महन्त उत्तम गिरी, महन्त बबला दास,महंत दीपक प्रकाश , महंत विशाल दास ,महन्त शांति दास,महंत लाल गिरी इत्यादि संतो ने गहरा दुख प्रगट किया व सरकार से हमलावरों को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग की।
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा
हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता
महंत दीपक गिरी
