यमुनोत्री-गंगोत्री की तरफ जाने वाले यात्री हर्बटपुर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में बाड़वाला जुड्डो, देहरादून- मसूरी- यमुनापुल मार्ग, लखवाड़- लखस्यार- नैनबाग मोटर मार्ग, नौगांव- पौटी- राजगड़ी से राजस्तर मोटर मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार 24 भूस्खलन क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं जहां अक्सर चट्टानें टूटने से रास्ते बंद हो जाते हैं। बावजूद इसके यात्रा न रुके इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी हैं। लोक निर्माण विभाग ने भूस्खलन क्षेत्र और वैकल्पिक मार्गों की सूची जारी की है।
यमुनोत्री-गंगोत्री की तरफ जाने वाले यात्री हर्बटपुर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में बाड़वाला जुड्डो, देहरादून- मसूरी- यमुनापुल मार्ग, लखवाड़- लखस्यार- नैनबाग मोटर मार्ग, नौगांव- पौटी- राजगड़ी से राजस्तर मोटर मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यमुनोत्री-गंगोत्री की तरफ जाने वाले यात्री हर्बटपुर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में बाड़वाला जुड्डो, देहरादून- मसूरी- यमुनापुल मार्ग, लखवाड़- लखस्यार- नैनबाग मोटर मार्ग, नौगांव- पौटी- राजगड़ी से राजस्तर मोटर मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
धरासू-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में नौगांव- पौटी- राजगड़ी से राजस्तर मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है। बदरी-केदार की तरफ जोन वाले ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में ऋषिकेश- खाड़ी- गजा- देवप्रयाग मोटर मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कीर्तिनगर- चौरास- फरासू मोटर मार्ग, डुगरीपंथ- छातीखाल- खांकरा मोटर मार्ग भी विकल्प हो सकता है। केदारनाथ जाने के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की स्थिति में मलेथा- घनसाली- चिरबटिया- तिलवाड़ा मोटर मार्ग, तिलवाड़ा- मयाली- गुप्तकाशी मोटर मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।