54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे टनकपुर

उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।

09:55 AM, 03-JUN-2022

54 हजार से अधिक वोटों से सीएम धामी की जीत

54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। सीएम धामी 54121 मतों से जीते। जबकि कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।
09:51 AM, 03-JUN-2022

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न

11 चरणों के रुझान सामने आने के बाद सीएम धामी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 11वें राउंड के बाद सीएम धामी की बढ़त 46333 है। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मतगणना अभी जारी है, लेकिन सीएम की समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

09:34 AM, 03-JUN-2022

दसवां चरण

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी- 42573
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी- -2189
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 324
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 313
नोटा – 250
09:27 AM, 03-JUN-2022

नौवें चरण तक कुल मतदान

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी-35839
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -1873
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 307
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 282
नोटा – 220
09:17 AM, 03-JUN-2022

आठवां चरण

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी – 29939
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी -1573
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 268
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 246
नोटा -191
09:11 AM, 03-JUN-2022

रिकॉर्ड जीत की ओर सीएम धामी

चंपावत सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 7वें राउंड के बाद धामी को 25219 और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 1276 वोट मिले। 13 राउंड में से सात राउंड के बाद धामी की बढ़त 23943 वोटों से आगे है।

09:09 AM, 03-JUN-2022

सातवां चरण

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी- 25219
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -1273
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार -232
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी-221
नोटा – 160

09:04 AM, 03-JUN-2022

छह राउंड पूरे

चंपावत विधानसभा उपचुनाव की छह राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब तक सामने आए रुझानों में सीएम पुष्कर सिंह धामी आगे चल रहे हैं। सीएम धामी 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस को अब तक महज 1093 वोट मिले हैं। वहीं तलाडी पिनाना बूथ में कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिला है।
09:01 AM, 03-JUN-2022

पांचवां चरण

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी – 17904
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी – 804
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार – 172
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी-104
नोटा – 115
08:55 AM, 03-JUN-2022

चौथे चरण की मतगणना हुई पूरी

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी – 492
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी को -13215
सभा प्रत्याशी मनोज कुमार को -124
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी -120
नोटा -61

08:50 AM, 03-JUN-2022

तीसरे राउंड में सीएम धामी दस हजार वोटों से आगे

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी -10617
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -425
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट -103
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी -109
08:46 AM, 03-JUN-2022

दूसरे राउंड में भी सीएम धामी आगे

पहले राउंड में सीएम धामी बंपर वोटों से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड में भी वह आगे हैं। सीएम पुष्कर धामी को दूसरे राउंड में  7435, निर्मला गहतोड़ी को 312, सपा प्रत्याशी को 73 और निर्दलीय प्रत्याशी को 74 वोट पड़े हैं। दो राउंड के रुझान सामने आ चुके हैं।

08:39 AM, 03-JUN-2022

पोस्टल बैलट की मतगणना

पोस्टल बैलेट के अनुसार
पुष्कर धामी-3856
निर्मला-164
सपा-25
निर्दलीय -15
08:23 AM, 03-JUN-2022

सीएम धामी आगे, कांग्रेस की गहतोड़ी पिछड़ी

विधानसभा उपचुनाव के पहले रुझान में सीएम पुष्कर सिंह धामी आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी पीछे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी इससे पूर्व चंपावत उपचुनाव में उपेक्षा का दर्द बयां कर चुकी हैं।उन्होंने कहा था कि मेरे पास बस 137 साल पुरानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनाव निशान था, बस यही मेरी अकेली पूंजी थी। सब कुछ एकला चलो… की तर्ज पर मुझे ही करना था। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की चुनावी सभा की व्यवस्था भी मुझे ही करनी पड़ी।

By Tarun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand