भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने भगवानपुर से दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर लिया। खड़खड़ी के वेद निकेतन में नवंबर माह 2021 में धर्म संसद हुई थी। 17 से 19 नवंबर तक हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण दिए गए थे।
भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने भगवानपुर से दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर लिया। खड़खड़ी के वेद निकेतन में नवंबर माह 2021 में धर्म संसद हुई थी। 17 से 19 नवंबर तक हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण दिए गए थे।
दिसंबर में हरिद्वार में आयोजित हुई धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में पुलिस ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और स्वामी यती नरसिंहानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद अब काली सेना के प्रदेश संयोजक दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर लिया है। भड़काऊ भाषण देने के आरोपी दिनेशानंद भारती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
उत्तरी हरिद्वार स्थित खड़खड़ी के वेद निकेतन में नवंबर माह 2021 में धर्म संसद हुई थी। 17 से 19 नवंबर तक हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण दिए गए थे। उत्तर प्रदेश युवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायत त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद को अमर्यादित भाषण देने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
यति नरसिंहानंद जमानत पर बाहर आ गए थे। जबकि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अभी जेल में ही बंद है। पुलिस ने अब 16 अप्रैल को भगवानपुर के जलालपुर डाडा गांव में गाव में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद बुधवार को काली सेना के संयोजक दिनेशानंद भारती ने महापंचायत का ऐलान किया था।इसके बाद भगवानपुर से दिनेशानंद भारती को हेट स्पीच मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनेशानंद भारती को धर्म संसद मामले में अमर्यादित भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।