काशी, मथुरा, दिल्ली, आगरा से लेकर मध्य प्रदेश के धार तक मंदिर-मस्जिद का विवाद जारी है। इन विवादों में हिंदू पक्ष का दावा है कि मुस्लिम आक्रांताओं ने हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई थी। 60 हजार से ज्यादा मंदिरों को तोड़ डाला गया था। कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण कराया गया था। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि क्या सच में भारत में 60 हजार से ज्यादा हिंदू, जैन और बौद्ध मंदिरों को तोड़ दिया गया था? साथ ही उन 10 मंदिरों की कहानी बताएंगे जिसके बारे में पूरी दुनिया को मालूम है।