पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भाजपा के आगे कोई भी दल नहीं टिकेगा। सीएम योगी को लेकर उन्होंने कहा कि वह उन्हीं के बेटर वर्जन है। वह मेरे छोटे भाई जैसे हैं। खास बात यह है कि मेरे गुरु और उनके गुरु दोनों मित्र रहे हैं। उमा भारती ने यह बातें बुधवार को प्रयागराज आगमन के दौरान संवाददाताओं से कहीं।

विपक्षी दलों पर भी उमा भारती ने तंज कसा। कहा कि मुलायम सिंह के परिवार में भी भगदड़ मची हुई है। मायावती भी कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। वह हमेशा आइसोलेशन में ही रहती हैं। इस बार सभी दल चुनाव के पहले ही एक्टिव हुए हैं। उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि चुनाव के लिए पहले पांच-छह वर्ष मेहनत की जाती है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर उमा भारती ने कहा कि चुनाव के समय जो लोग आते हैं उन्हें जनता बखूबी जानती है।
चुनाव खत्म होते ही दोनों भाई बहन एक बार फिर से गायब हो जाएंगे। जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उमा भारती ने कहा कि योगी ने निर्लिप्त भाव से और संलिप्त होकर प्रदेश का विकास किया। जनता ने उन्हें एक बार फिर से जीताने के लिए पूरा मन बना लिया है। आम लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी वजह से विपक्ष के हर वार खाली जा रहे हैं। इसी वजह से केंद्र और प्रदेश में कमल खिल रहा है।

परिवारवाद से ऊब चुका है जनमानस
उमा भारती ने कहा कि जनता अब परिवारवाद से ऊब चुकी है। इसी वजह से कांग्रेस तमाम राज्यों से जनता द्वारा उखाड़ कर फेंकी जा रही है। कांग्रेसियों को समझना होगा कि चुनाव जीतने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। धूप में पसीना बहाना होता है, यहां तक कि जेल जाने से लेकर डंडे भी खाने पड़ते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *