उन्होनें सवालों के माध्यम से हमले किए, कहा क्या 2017 के पहले बिजली मिलती थी। 2017 के बाद बिजली मिल रही है। बिजली देने में कोई भेदभाव नही हो रहा है। 2017 के पहले बिजली भी धर्म के आधार पर दी जाती थी। ईद और मोहर्रम है तो बिजली आती थी। आज बिना भेदभाव बिजली दी जा रही है। क्या 2017 के पहले राशन मिलता था। अब डबल इंजन की सरकार है तो डबल राशन भी मिल रहा है। साथ में दाल, रिफाइंड व नमक भी मिल रहा है। सपा की सरकार में यह पैसा माफिया खा जाते थे। बसपा के समय में हाथी खा जाता था।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना का फ्री में टेस्ट, फ्री वैक्सीन मिल रही है। अगर आप ने वैक्सीन ली है तो आप भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई के प्रतीक है। यही वैक्सीन सपा, बसपा की सरकार होती तो बिक गई होती। कहा कि अयोध्या में दुर्गा पूजा का जुलूस रोक दिया जाता था। आज यूपी में दंगा नही होता है क्यों कि अगर कोई दंगा करेगा तो भरते-भरते सात पीढियां थक जाएंगी। दंगा मुक्त, भय मुक्त, अपराध मुक्त परिवेश भाजपा सरकार ने दिया। अभी सरकार फ्री राशन दे रही है। सरकार ने तय किया है कि उज्जवला गैस के पात्रों को हर होली दीपावली मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी।
बेटी के जन्म के समय मिलने वाली धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा। शादी के लिए 51 हजार का अनुदान मिलता है जो बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पहले नौकरी निकलती थी तो सैफई परिवार वसूली करने निकल पड़ता था फिर उस पर स्टे लग जाता था। आने वाले 5 सालों में हर घर में एक नौकरी या स्वरोजगार के साधन सरकार उपलब्ध कराएगी। एक करोड़ टैबलेट स्मार्ट फोन दिए गए है। आने वाले समय में दो करोड़ दिए जाएंगे। अयोध्या विश्व की सुंदरतम नगरी बन रही है उसमें गोसाईगंज का योगदान होना चाहिए। सरकार बीजेपी की बन रही है लेकिन वह सरकार दमदार होनी चाहिए। प्रत्याशी आरती तिवारी ने कहा कि विकास और षडयंत्र के इस चुनाव में आपकों तय करना है कि आप किसके साथ है। विपक्षी में पूर्णतया हताशा है। इसलिए वे षडयंत्र कर रहे है। जनता में भ्रम फैला रहे है। सभा में प्रदेश सह प्रभारी सत्या कुमार, जिला प्रभारी जमुना प्रसाद द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष आशा राम निषाद, अवधेश पांडेय बादल, राम केवल वर्मा, राघवेंद्र पांडेय, ब्लाक प्रमुख फयाराम वर्मा, दिनेश वर्मा, कप्तान सिंह, दान बहादुर सिंह, अशोक सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।