यदि आप महानिर्वाणी अखाड़े में जा रहे हैं तो निश्चित ही आपको देव गिरी महाराज के पास जाना चाहिए जहां पर नित्य प्रतिदिन शाम को पूजा हवन अनुष्ठान हो रहा है जन कल्याण हेतु गुरुदेव गिरी महाराज निस्वार्थ जन कल्याण हेतु अनुष्ठान किया जा रहा है। जिससे सुख को सुख समृद्धि और करुणा महामारी से मुक्ति मिले। गुरु देव गिरी महाराज ने बताया कि वे नित्य प्रतिदिन हवन करते हैं इसमें कोई भी कहीं से भी आकर आहुति लगा सकते हैं। जो पूर्णता निशुल्क है जिसकी जो श्रद्धा हो वह उस भाव से आ सकता है और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। जब गुरु देव गिरी महाराज अनुष्ठान करते हैं उनके साथ साथ अखाड़े के अन्य साधु जन महाराज भी मंत्र उच्चारण करते हैं जिससे पूरे माहौल में दिव्य शक्ति का अनुभव होता है। सभी विद्वान लोग जब अपने मुख मंडल से मंत्रों का उच्चारण करते हैं। वह दृश्य वहां से देखने लायक होता है। आप कभी भी शाम के वक्त उधर से गुजरे तो निर्वाणी अखाड़े में आपको अनुष्ठान होता दिखाई पड़ जाएगा जिसमें आप शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand