श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष महंत रूपेंद्र प्रकाश को महामंडलेश्वर बनाएगा। अखाड़ा परिसर में आयोजित एक समारोह में 6 अप्रैल को उनका महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया जाएगा। जिसको लेकर अखाड़े में तैयारियां चल रही हैं। महंत रूपेंद्र प्रकाश को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर उनके अनुयाइयों में खुशी की लहर है।

महंत रूपेंद्र प्रकाश ने हाल ही में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के साथ मिलकर शहर को बड़ा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल दिया है। हॉस्पिटल में गरीबों और संतों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा उलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा रूपेंद्र प्रकाश धर्म, संस्कृति और समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 6 अप्रैल को सुबह 8 बजे अभिषेक हवन पूजा के बाद सुबह 10 बजे उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद संतों का आशीर्वचन और श्री धर्मध्वजा स्थापित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand