विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का कार्य देख रहे चंपत राय अपने दो दिन के प्रवास के दौरान शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संतों और धर्माचार्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात में चंपत राय ने अयोध्या में चल रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण से संबंधित सभी जानकारी संतों और धर्माचार्यों के समक्ष रखी। संतों को दी जानकारी
विहिप के महासचिव ने सुदामाकुटी में गीता मनीषी गीतानंद महाराज, महंत सुतीक्ष्णदास महाराज, महामंडलेश्वर चितप्रकाशानंद आदि से मिलकर मंदिर निर्माण कार्य का ब्योरा रखा। बैठक में उन्होंने संतों को बताया कि निर्माण कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है और समय से पूर्व इसे पूरा कर लिए जाने की संभावना है। यहां से वह महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर के आश्रम में पहुंचकर संतों और धर्माचार्यों के साथ बैठक की। यहां भी उन्होंने हिंदुओं की आस्था का केंद्र निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की प्रगति के बारे में भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand