- हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार या स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
- सभी सरकारी रिक्तियों को भरा जाएगा।
- दो करोड़ टैबलेट, लैपटॉप युवाओं को मुफ्त दिए जाएंगे।
- सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
- सरकारी खेल प्रशिक्षण अकादमी में खिलाड़ियों को मुफ्त किट उपलब्ध कराया जाएगा।
- प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम और खेल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के अनुकूल फर्नीचर जैसे टेबल, बैंच आदि उपलब्ध कराएंगे तथा उन्हें स्मार्टविद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा।
- माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन शुरू किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश के तीन हजार माध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जाएगा।
- ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्टर के साथ स्मार्ट क्लास रूम का निर्माणकिया जाएगा। पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। कंप्यूटर लैब साइंस लैब एवं आर्ट रूम का निर्माण किया जाएगा और वाई-फाई की व्यवस्था किया जाएगा।
- हायर एजुकेशन रेनोवेशन मिशन शुरू किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश के कॉलेजों (आई.टी.आई. एवं पॉलीटेक्रिक समेत) के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जाएगा।
- प्रत्येक महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था की जाएगी। एसटीईएम पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आने वाली प्रयोगशालाओं के नवीनीकरण की व्यवस्था की जाएगी।
- वैज्ञानिक एवं तकनीकी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाएगा। हर मण्डल में कम से कम एक विश्वविद्यालय हो।
- अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ विश्वविद्यालयों के निर्माण को पूरा किया जाएगा।