गृहमंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर विस चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों, महिला समूहों और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण, विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड राज्य के समग्र विकास के लिए भाजपा को पुन: सत्ता में लाने का आह्वान भी किया।शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल करेगा। गृहमंत्री ने जनंसवाद के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना काम उन्होंने और उनकी पार्टी ने 70 साल में नहीं किया, उतना भाजपा सरकार ने सात वर्ष में करके दिखाया है। उन्होंने कांग्रेस को भष्ट्राचार, जातिवाद, क्षेत्रवाद की पार्टी करार दिया।
शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से अलकनंदा-मंदाकिनी संगम स्थित प्राचीन रुद्रनाथ मंदिर गए और आराध्य रुद्रनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। लगभग दस मिनट की पूजा-अर्चना के बाद गृहमंत्री मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग पहुंचे। जहां पर उन्होंने हाईवे के दोनों तरफ डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।
uttarakhand assembly election 2022: amit shah visit rudranath temple, and dose door to door campaign, photos

गृहमंत्री अमित शाह ने व्यापारियों, महिलाओं और स्थानीय लोगों से भेंट करते हुए उनकी कुशलक्षेप भी पूछी और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। लगभग आधे घंटे तक गृहमंत्री शाह ने बाजार में जनसंपर्क किया। इसके बाद वह वाहन से सीधे गुलाबराय मैदान पहुंचे। जहां पर तीन चरणों में आयोजित कार्यक्रम के पहले चरण में गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सैनिकों के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ने पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य कई को सम्मानित किया गया। कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि व देवभूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand