जालंधर से परिजनों के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाने आई किशोरी के साथ मंदिर के पुजारी द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को पंजाब के जालंधर से एक किशोरी (16) अपने भाई और मां के साथ गोवर्धन गिरिराजजी की परिक्रमा करने आई थी। रात होने पर परिक्रमा मार्ग में पूंछरी लौठा मंदिर में विश्राम के लिए रुक गए। आरोप है कि मंदिर के पुजारी संदल नाथ ने उन्हें मंदिर पड़े तखत पर सुला दिया। मां भाई और किशोरी सो गए। आरोपी है कि मंदिर के पुजारी संदल नाथ निवासी मथुरा ने मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी राजस्थान के डीग सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
किशोरी पंजाब के जालंधर से अपनी मां और भाई के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए थे। रात में पूंछरी लौठा पर विश्राम के लिए रुके थे। पुजारी संदल नाथ ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुजारी संदल नाथ को जेल भेज दिया है। -गणपत लाल, एसएचओ सदर थाना डीग, भरतपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand